Friday, September 15, 2017

शिवदीन सेवा संस्थान द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष में कार्यशाला संपन्न



स्वयंसेवी संस्था शिवदीन सेवा संस्थान द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में  नि:शुल्क कार्यशाला का आयोजन किया गया। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में  भारतीय संस्कृति और सभ्यता पर भी प्रकाश डाला गया । हमारी युवा पीढ़ी  भारतीय संस्कृति और सभ्यता को भूलते जा रहे हैं, इसलिए हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय संस्कृति और सभ्यता को भी याद दिलाया गया। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष विकास कुमार द्वारा हिंदी को ग्रहण करने के लिए निवेदन किया गया और अपनी मातृभाषा में बैंकों में हस्ताक्षर करने के भी अपील की गई।
संस्था के अध्यक्ष विकास कुमार द्वारा कार्यशाला से माध्यम से लोगों को अपनी अच्छी लेखनी के माध्यम से Google adsence के द्वारा धन अजित भी कर सकती हैं। इसके संबंध में संपूर्ण जानकारी दी गई।


Friday, April 21, 2017

डेंगू रोग से बचाव हेतु एंटीलार्वा का छिड़काव एवं फागिंग किया गया



" जनहित एवं विकास कार्यो है सतत् प्रयत्नशील सेवा संस्थान"

डेंगू रोग से बचाव हेतु एंटीलार्वा का छिड़काव एवं फागिंग  ग्राम- कोड़री ,पोस्ट-धंवरपारा जिला- सीतापुर मे किया गया 







Thursday, April 6, 2017

युवा पीढी मे अवसाद की स्थिति उत्पन्न होना विश्व स्वास्थ्य दिवस


(विश्व स्वास्थ्य दिवस)




युवा पीढी अत्यधिक मानसिक रोगी होते जा रहे हैं इसका मुख्य कारण यह है कि युवा अत्यधिक मात्रा में विपरीत लिंग की तरफ आकर्षित होते है। प्यार और आकर्षण दोनो एक दूसरे के पूरक है। आकर्षण क्षणिक होता है परन्तु प्यार लम्बे समय तक स्थिर रहता है, आज के युवा आकर्षण में अत्यधिक व्याप्त रहते है किसी खूबसूरत लडकी को देखकर वे आकर्षण के द्वारा उसे प्यार समझ लेते है जिसके कारण उनका यह रिश्ता क्षणिक रहता है, जिसके कारण कुछ समय चलकर यह रिश्ता टूट जाता है और वे अवसाद की स्थिति में चले जाते है इस तरह से वे मानसिक रोगी हो जाते है। कभी-कभी तो इतना घातक हो जाते है कि वे आत्म हत्या जैसे जघन्न अपराध कर डालते है। 
इस भाग दौड़ की जिन्दगी में व्यक्ति इतना व्यस्त हो गया है कि वह अपने स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी जागरूक नही हैं। दिनो दिन व्यक्ति का मानसिक एवं शारीरिक स्तर गिरता जा रहा हैं।

  • हम तभी स्वास्थ्य होगे जब हम किसी प्रकार का नसा न करें। जैस  बीडी, सिगरेट, शराब आदि।
  • नियमित प्रोटीन युक्त भोजन करें।
  • नियमित व्यायाम करेें।
  • मानसिक रोगी होने पर नियमित मनोरो चिकित्सक से सम्पर्क  करें और अत्यधिक समय अपने मित्रो के साथ बितायें।



 विकास कुमार
(समाजिक कार्यकर्ता)
शिवदीन सेवा संस्थान, सीतापुर उ0 प्र0।

Thursday, February 16, 2017

डेंगू रोग के प्रति जागरूकता एवं बचाव के उपाय




डेंगू रोग के प्रति जागरूकता एवं बचाव के उपाय




  • सभी छात्र कालेज/विद्यालय परिसर एवं अपने निवास स्थान के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान  रखें। घर के आस-पास पडे़ पुराने बर्तनों, कूलर, खाली डिब्बे, पैकेट आदि जिनमें पानी एकत्र होने की  संभावना हो उनमें पानी एकत्रित न होनें दें। कूलर का पानी प्रति सप्ताह बदलें।
  • घर के आस-पास कूड़ा एवं पानी एकत्र न होने दें।
  • समस्त छात्र पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें तथा पैरों को ढका रखें जिससे मच्छर न काट पायें।
  • क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था सुदृढ़ रखें एवं जल एकत्रित न होनें दे। 
  • जल भराव स्थलों को समाप्त कराया जाए तथा नालियों एवं नालों में जल बहाव को अवरोधित न होने  दिया जाए।
  • अनावश्यक जल भराव के स्थलों को समाप्त करना, नालियों एवं नालों में जल बहाव कों अवरोधित न  होने देना, रोगों से बचाव हेतु जल भराव वाले स्थानों की सफाई एवं उसमें मिट्टी का तेल डलवाने की सुदृढ व्यवस्था की जाए।
  • रोगों के संचरण काल में महिलाओं एवं बच्चों को मच्छरदानी का उपयोग करने, बच्चों को पूरे आस्तीन के कपड़ें पहनने एवं साफ-सफाई की जानकारी दी जाए।


शिवदीन सेवा संस्थान द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष में कार्यशाला संपन्न

Get Charge daily health supplements| Vardani India| Discount 70%|

Vardani India Trading pvt ltd multivitamin Purpose & Benifits  Daily supplement for energy, strength, and vitality....